प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)।प्रखंड क्षेत्र के रूपिन गांव के समीप बाइक दुर्घटना में सहायक अध्यापिका घायल हो गई। घायल अध्यापिका गिद्धौर के पायल प्रिया बताई जा रही है। बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह पायल प्रिया अपनी स्कूटी बाइक से मध्य विद्यालय नयाखाप जा रही थी। इसी बीच सड़क खराब होने के कारण रुपिन गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे सहायक अध्यापिका घायल हो गई। जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।





