प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के ग्राम बादम में दावत ए इस्लामी के द्वारा जामियातुल मदीना की एक शाख जामियातुल मदीना फैजान ए अत्तार के शुरुआत कौन सी दिखाओ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात कारी अजमल अत्तारी ने कुरान ए पाक के तिलावत से किया।





फिरदौस अत्तारी और जामा मस्जिद के इमाम रहमतउल्लाह ग्यावी ने लोगों को संबोधित किया।कहा की इस्लाम शिक्षा को अनिवार्य किया गया। चाहे धार्मिक शिक्षा हो या आधुनिक शिक्षा दोनो का सीखना अनिवार्य है। इस्लाम धर्म में शिक्षा का महत्व इस बात से लगाया जा सकता है कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने लगभग 1400 वर्ष पूर्व कहा कि शिक्षा हासिल करो चाहे चीन जाना पड़े। इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र ग्रंथ कुरान का शुरुआत इकरा शब्द से हुआ,जिसका अर्थ पढ़ है। इस लिए सभी को धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा भी सिखना अनिवार्य है। बिना शिक्षा के इंसान का जीवन अधूरा है। आगे कहा के इस संस्था में इस्लामिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा भी दी जाएगी और सबसे महत्वपूर्ण बात यह की यहां किसी तरह की कोई फीस नहीं ली जाएगी,जो बच्चे इस संस्था में शिक्षा हासिल करेंगे उन्हें खाना पीना और रहने की भी सुविधा मुफ्त दी जाएगी।





मौके पर मुख्य रूप से हसमत अत्तारी, अफरोज अत्तारी, मौलाना इंजमाम मदनी, सदर मो. मोकितउल्लाह, सेक्रेट्री शहंशाह खान, नासिब खान, जुनेद अहमद, रफसन जानी, राजा खान, फैजान अहमद, सबिलिल्लाह, सोलू खान, सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।