प्रतिनिधि,चतरा। प्रतापपुर प्रखंड के जोगियारा के बाबा कुटी आश्रम में मकर संक्रांति के दिन रविवार को सतनाम बापू की 75 पुण्यतिथि मनाई गई।पुण्यतिथि के अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी बाबा की समाधि पर पहुंचे और माथा टेका। उन्होंने क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की।बिरजू तिवारी ने कहा कि हम सबों को भी बाबा सतनाम बापू की आदर्शों को आत्मसात करनी चाहिए।उन्होंने बाबा कुटी के सौंदर्यीकरण कराने की दिशा में पहल करने की बात कही।





सतनाम बापू की पुण्यतिथि के अवसर पर यहां भक्ति संगीत का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था,जिसमें मुख्य रुप से स्थानीय उभरता हुआ कलाकार सियाराम पासवान के सुमधुर स्वर गीतों पर लोग थिरकते हुए भक्ति के सागर में डूबते हुए देखे गए।आश्रम में मुख्य रूप से, कन्हाचट्टी के मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह, विश्व हिंदू परिषद के सतीश गुप्ता, जिला परिषद भाग-1 के प्रतिनिधि संतोष राणा, ऋषि कुमार, विवेक कुमार,राहुल कुमार रवि, बजरंगी तथा विनोद कुमार के अतिरिक्त कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए थे।





आश्रम की ओर से महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी और खीर हलवा का वितरण आगंतुक श्रद्धालुओं के बीच किया गया।इस बार बाबा कुटी आश्रम में 10,000 से अधिक संख्या में आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।आश्रम के आयोजित कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, उपाध्यक्ष उदय सिंह, अच्छयबट सिंह,सत्यनारायण सिंह ,मुकेश विश्वकर्मा ,राजू यादव, सुनील कुमार यादव, विमल सिंह, आशीष भारती (मुखिया), बसंत पासवान, समाजसेवी, लोक गीत गायक कलाकार सियाराम पासवान एवं जोगियारा के ग्रामीणों की रही।