प्रतिनिधि,गिरिडीह। झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी का 65वां जन्मदिवस सम्पूर्ण झारखण्ड में बुधवार को मनाया गया।इसी कार्यक्रम के तहत भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव द्वारा गिरिडीह विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।भाजपा गिरिडीह पूर्वी मंडल के पिपराटांड में मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता एवं महामंत्री प्रदीप राय के संचालन में एक कार्यक्रम का आयोजन कर बिनोद राम के नेतृत्व में स्थानीय गरीब व असहाय,वृद्ध लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम के पश्चात,गिरिडीह मध्य मंडल के बनियाडीह स्थित गाँधी नगर में भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनोज तुरी के नेतृत्व में एवं बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव की उपस्थिति में राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के जन्मदिवस कार्यक्रम के माध्यम से सैकड़ों वृद्ध व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित वृद्ध असहाय पुरुष एवं महिलाओं द्वारा बाबूलाल मरांडी को जन्मदिवस के अवसर पर आशीर्वाद दिया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश जयसवाल, नागेश्वर दास,जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज मौर्या, हीरालाल राम,दिनेश राम,नरेश भोक्ता, राजेश राम,विजय राम,संतोष पंडित, संजय तुरी,छबीला देवी,रूपनारायण राम, विजय राम,चन्दो दास,बच्चू राम,दिलीप हाडी,रवि कुमार,रिंकू रजक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।





