प्रतिनिधि,जरमुंडी। प्रखंड के सहारा पंचायत भवन के सभागार कक्ष में मंगलवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन इकाई सगमा के तत्वाधान में बैठक आयोजित की गई।उप मुखिया अर्जुन राय की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में बाल विवाह, दहेज हत्या ,महिला प्रताड़ना एवं बाल मजदूरी जैसे सामाजिक कुरीति के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए कैलास सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेसन के एक्टिविस्ट खुशवंत सिंह ने उपस्थित महिला समूह के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि हमारे समाज मे आज भी महिलाओं को दोयम दर्जे का नागरिक समझा जाता है जागरूकता के अभाव में लोग अपनी बेटी का विवाह कम उम्र में कर देते है जिसका विपरीत असर महिलाओं को झेलना पड़ता है इसी के साथ पढ़ने लिखने की उम्र में बच्चों से मजदुरी करने पर विवश किया जाता है घरों में भी महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है. इस स्थिति को बदलने के लिए महिलाओं को आगे आना पड़े़गा तब जाकर इसपर रोक लगाया जा सकता है।इसके लिए कैलास सत्यार्थी फाउंडेसन के द्वारा पूरे देश मे लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।संस्था के द्वारा उक्त कुरीतियों को रोकने के लिए हेल्प लाइन शुरू किया गया है. कहीं भी इसतरह की घटना मिले तुरंत हेल्पलाइन पर फोन कर सहायता लिया जा सकता है।
इस अवसर पर कार्यकर्ता बचनदेव यादव, समाजसेवी श्याम कुमार राय, मन्टू मंण्डल ,सेविका किरण कुमारी, रंजु देवी, जे एस एल पी एस समूह के गीता देवी, संगीता देवी, हेमावती देवी ,बेरासी देवी, प्रियंका देवी, रूबी कुमारी, विशाखा देवी,सेविका नमिता देवी,रेखा देवी, सुजाति देवी, मीरा देवी, करूणा देवी, रीना देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।





