खूंटी। खनन विभाग ने बालू तस्करों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है।तोरपा थाना क्षेत्र के बड़काटोली, एड़मेड़े, कुल्डा, लुदमकेल, सैंसेरा, कोटेंगसेरा में छापामारी अभियान चलाया।छापेमारी में बड़ी संख्या में बालू का अवैध खनन और भंडारण करने का खुलासा हुआ है।खनन विभाग ने छापेमारी कर लगभग 62000 सीएफटी बालू जब्त किया है।जब्त किए गए बालू की बाजार में लगभग 15 लाख 50 हजार रुपये बतायी जा रही है।बालू तस्करी मामले में 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

खनन निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह की लिखित तहरीर पर तोरपा थाने में 15 बालू तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। श्रवण साहू, छत्रपाल गोप, इंद्र गोप, महेंद्र गोप, उमेश गोप, लख्खे गोप, नंदलाल गोप, विजय गोप, उदम नाथ गोप, भूषण ओहदार, इंदर गोप, मनोज यादव, अरुण गोप, निलंबर यादव, चंदन जायसवाल इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

खनन निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बालू के अवैध खनन और भंडारण करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गयी है, और अवैध बालू के भंडारण और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जायेगा।