पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बालूमाथ/लातेहार। थाना परिसर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी के नेतृत्व में एक दिवसीय जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र से आए ग्रामीण श्याम सुंदर यादव, मोहम्मद नवाब, मोहम्मद मुस्ताक,खलील खान सहित कई लोगों ने एसडीपीओ,अंचलाधिकारी और थाना प्रभारियों के समक्ष कई तरह की समस्या रखी,जिसके बाद मौजूद अधिकारियों द्वारा कई मामले का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया और बचे आवेदन को संबंधित कर्मियों को जांच के लिए भेजा गया।





अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,थाना प्रभारी और अंचलाधिकारी ने संयुक्त रूप से कहा कि इस तरह के आयोजन से छोटे-मोटे समस्या जैसे जमीन संबंधी,गुमशुदा से संबंधित,अतिक्रमण से संबंधित का निष्पादन हो जाता है,जिससे ग्रामीणों का समस्या दूर होता है। आपस में खून खराबा मारपीट से बचते है।





इस मौके पर बालूमाथ पुलिस निरीक्षक परमानंद बिरूवा, थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार,अंचल अधिकारी विजय कुमार, बीडीओ सोमा उरांव,मुखिया नरेश लोहरा सहित कई जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी,अंचलकर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे।