प्रतिनिधि,बालूमाथ,लातेहार।बालूमाथ प्रखंड वन क्षेत्र अंतर्गत दर्जनों जंगली हाथियों ने मंगलवार देर रात दस्तक देकर किसानों द्वारा लगभग पांच एकड़ में लगाए गए फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया।वहीं एक किसान के ईंट से बना मचान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि जंगली हाथियों के द्वारा मंगलवार देर रात शेरेगड़ा पंचायत के बगोता टोला पहुंच कर उत्पात मचाते हुए किसान बलकू भुइया,डोमन साव,दीपक साव कैलाश साव,कुटू साव,झरी साव के खेत में लगे आलू,धान,केतारी फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया,जिससे पीड़ित परिवार को हजारों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।
पीड़ित ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। इधर हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।लोग रात जागकर गुजारने पर मजबूर है।ग्रामीणों ने लातेहार जिला प्रशासन से जंगली हाथियों के झुंड को गांव से दूर भगाने का मांग करते हुए हाथियों के उत्पात से बचने के लिए आवश्यक सामग्री गांव में वितरण करवाने का मांग किया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा पीड़ित किसानों के बीच पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए मदद का भरोसा दिया है।





