पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बालूमाथ,लातेहार। बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य सह आयुष्मान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रकाश बड़ाइक, डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद, डॉक्टर सुरेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।





प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रकाश बड़ाइक ने बताया कि स्वास्थय निदेशालय के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य सह आयुष्मान मेला का आयोजन किया गया है। इस मेले में सभी तरह की बीमारियों की जांच एवं उसके पश्चात इलाज से सम्बंधित परामर्श दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न जटिल रोगों से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। विशेष रूप से ओरल कैंसर स्क्रीनिंग भी की जा रही है।





इस मौके पर डॉक्टर अलीशा टोप्पो, बीपीएम मृत्युंजय कुमार, एमपीडब्ल्यू गुलाम कुरैशी, मिथिलेश कुमार, राजू कुमार, एएनएम रीता कुमारी, रीना कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।