प्रतिनिधि,चाईबासा।ग्रामीणों का कहना है सरकार बिजली गांव-गांव तक पहुंचाई है। मगर बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों को कन्ज्यूमर भी नही बनाया गया है और पांच वर्ष गुजर जाने पर भी ग्रमीण अंधकार में रहने को विवश हैं। बिजली रहते हुए भी ग्रमीण परेशान,ग्रमीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला।





ग्रामीण मुण्डा रविन्दर बानरा की अध्यक्षता में ग्राम सभा किया गया,मौके पर प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहाग,मुखिया नंदिनी बानरा भी पहुँचे, प्रखंड प्रमुख ने दूरभाष से बिजली विभाग के एसडीओ से सम्पर्क कर ऊलीराजाबासा के बिजली के समस्याओं को सुलझाने का प्रयाश को कहा,ग्रमीणों पर प्राथमिकी दर्ज ना करने को कहा गया, और जिन ग्रमीणों का अभी तक कन्ज्यूमर नंबर नही है उसे ऊर्जा मित्र को अविलंब ऑनलाइन का बना देने को कहा,मुखिया नंदिनी बानरा ने कहा समय समय पर बिजली विभाग बिजली बिल भेजे,मीटर पर गड़बड़ी होने के कारण बिजली बिल अधिक आ जाती है।मीटर का मरामती किया जाए,ग्रमीण जनताओं का बिना मीटर का भी बिजली बिल आ जाती है बिजली विभाग की लापरवाही से।





ग्रमीण मुण्डा रविन्दर बानरा ने कहा बिजली विभाग ने मुझे भी बिना सूचना दिए ग्रमीणों पर प्राथमिकी दर्ज किया ये गलत है,अगर बिजली बिल बकाया है तो उसे सूचना देना चाहिए, बिना सूचना दिए,ग्रमीणों पर प्राथमिकी दर्ज उचित नही है।अगर बजली विभाग ग्रमीणों को परेशान करती है तोह ग्रमीण बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। बैठक में ऊलीराजाबासा के सभी ग्रमीण उपस्थित थे।