प्रतिनिधि,बलियापुर। आईएम टाइप कॉलोनी के अंतर्गत विरसा मुंडा उच्च विद्यालय का 24 वां स्थापना दिवस धूमधाम से शिक्षिकों एवं विद्यार्थियों के समन्वय से मना। प्राचार्य राकेश मंडल ने सभी अगतुकों का स्वागत किया। उसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद बच्चों का उत्साहवर्धन के लिए मैडल दिए एवं स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरुस्कार जैनब खातून को दिया गया।





प्राचार्य ने बच्चों के अभिभावक के साथ समाजसेवीयों को भी आमंत्रित किया था।स्कूल की शिक्षिका ने अगतुकों से समाज एवं घर में बेटे एवं बेटियों में भेदभाव कर कुंठित मानसिकता से उपर उठ कर सोचने की बात की।अंत में सबों को लड्डू से मुंह मीठा करवाकर विदा किया गया।