प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने मनरेगा कर्मियों के साथ-साथ पंचायत सचिव सहित अन्य कर्मियों के साथ बैठक किया। बैठक में मनरेगा सहित अन्य योजनाओं का समीक्षा किया गया।





इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मनरेगा मजदूरों का शत प्रतिशत आधार नंबर से भुगतान करने की जानकारी दिया।साथ ही मनरेगा योजना के तहत मजदूरों का डिमांड बढ़ाने व मानव दिवस सृजित करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने अधूरे योजनाओं को जल्द पूर्ण करने के साथ-साथ मनरेगा योजनाओं पर सूचना पठ लगाने का भी निर्देश दिया। वही कार्य में कोताही बरतने वाले रोजगार सेवकों को जमकर फटकार लगाई।





बैठक में मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार सिन्हा,सहायक अभियंता मनोज कुमार,कनीय अभियंता सचिन कुमार, पंचायत सचिव महेश मिस्त्री,उज्जवल सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, चितरंजन शर्मा के साथ-साथ रोजगार सेवक गोविंद दांगी, रोहित कुमार,सुनील कुमार, उर्शीला टूटी सहित अन्य उपस्थित थे।