प्रतिनिधि,गिद्धौऱ(चतरा)। प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय में सोमवार को बीडीओ संजीत कुमार सिंह व थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने स्कूली बच्चों को जागरूक किया।उन्हें यातायात नियमों के बारे में जानारी दी।साथ ही नशा नहीं करने व इसके रोक थाम में भूमिका निभाने की अपील की।





बीडीओ संजीत कुमार सिंह ने बच्चों को वाहन चलाने की सही उम्र,वाहन चलाते समय ध्यान रखी जाने वाली बातों से अवगत कराया।उन्होंने 11वी की कक्षा में बच्चों को भूगोल का पाठ पढ़ाया।उनसे कई सवाल पूछे और कई सवालों के जबाव भी दिये।





थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनजागरण के साथ आम वाहन चालकों और लोगों में सड़क नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करना है।उन्होंने कहा कि 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चे वाहन नहीं चलाए।दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें। चार पहिया वाहन सीट बेल्ट लगाकर चलाना चाहिए।यातायात नियमों का पालन करने से आप स्वयं सुरक्षति रहेंगे।इसके बाद स्कूली बच्चों ने ऐसा करने का आश्वाशन दिया।





बच्चे बीडीओ व थाना प्रभारी को अपने बीच पाकर गदगद दिखे।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान शिक्षक ब्रजेश कुमार सिंह,राजीव नयन प्रकाश,गेंदों रविदास,राजीव कुमार दास समेत कई लोग उपस्थित थे।