प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़। बिष्णुगढ़ में महान समाजवादी नेता शरद यादव के निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।जनता दल यूनाईटेड पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दशरथ राय ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।सात बार लोकसभा और दो बार राज्य सभा मे एनडीए संयोजक रहे वैसा समाजवादी चिंतक थे। जो सफल लोकतंत्र के लिए हमेशा शीर्ष दलों के बीच सक्रिय रहते थे। देश के राजनीतिक सकंट में सबसे बड़े सलाहकार के भूमिका अदा करते थे। उनके निधन से अपूरणीय क्षति है। शोक व्यक्त करने वालों में पार्टी के वरिष्ट नेता राजेन्द्र मंड़ल , यूसुफ अन्सारी , रामलाल सोरेन, नीलकंठ तुरी सहित अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।