पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पालोजोरी।पालोजोरी प्रखंड में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक खागा शाखा की बैंक बीसी सुनीता देवी द्वारा खागा और रघुवाडीह पंचायत का रघुवाडीह में विशेष वित्तीय समावेशन जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।





कैम्प में बैंक के माध्यम से सरकार के द्वारा चलाए जा रहे वित्तीय सेवा कार्यक्रम का गांव के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। जिला परिषद सदस्य मिशिर हांसदा ने कार्यक्रम में भाग लेकर बैंक बीसी सुनीता देवी के द्वारा खोले गये बचत खाता का वितरण किया गया। सभी ग्रामीणों को वित्तीय जागरूक करने हेतु बैंक बीसी की सराहना की और ग्रामीणों को बताया की अब आप लोग अपना सभी वित्तीय लेनदेन अपने घर से ही सुरक्षित और आसान तरीका से कर सकेंगे,इसके लिए बैंक और बीसी दोनों बधाई के पात्र है। बैंक बीसी अपने कार्य से अपने आजीविका को भी शक्त कर रही है।