प्रतिनिधि,चक्रधरपुर। पुलिस अधीक्षक सिंहभूम,चाईबासा के निर्देश पर 25 फरवरी की देर रात्रि में गैंगखोली में मादक पदार्थ बिक्री होने की सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया था।





कपिल चौधरी के कुशल नेतृत्व में चक्रधरपुर थाना के पदाधिकारी एवं बलों के साथ संयुक्त छापामारी में (1) गंझु मुण्डा, उम्र 27 वर्ष, पिता बाबु मुण्डा, सा0 कुम्भा टोली, एवं (2) सुरज बानरा उर्फ करिया उम्र 19 वर्ष, पिता राजेन्द्र बानरा, सा)- गैंगखोली दोनों थाना चक्रधरपुर, जिला प) सिंहभूम, चाईबासा के घर छापामारी कर अवैध गांजा एवं हथियार बरामद किया गया। इस संबंध में मादक पदार्थ अधिनियम एवं शस्त्र अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज करते हुये अग्रतर कार्यवाई की जा रही है। गंझू मुंडा एवं सूरज बानरा का पूर्व में भी चोरी एवं छिनतई के केस में जेल जा चुके है।





गिरफ्तार अभियुक्त





1. गंझू मुण्डा, उम्र 27 वर्ष, पिता बाबु मुण्डा, सा0 कुम्भा टोली





2. सुरज बानरा उर्फ करिया उम्र 19 वर्ष, पिता राजेन्द्र बानरा, सा0- गैंगखोली



3. सागर राम उर्फ गजनी, उम्र 22 वर्ष, पिता स्व० मंगल राम सा0-टोकलो रोड के तीनों थाना चक्रधरपुर, जिला- प0 सिंहभूम चाईबासा



जप्त सामान





1. एक देशी कट्टा





2. 1 लाख 70 हजार रुपया





3. 1 किलो 856 ग्राम गांजा





छापामारी दल





1. कपिल चौधरी सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर ।





2. श्री चन्द्रशेखर कुमार पु०नि० सह थाना प्रभारी चक्रधरपुर ।





3. पु०अ०नि० सुरेन्द्र कुमार





4. चक्रधरपुर थाना सशस्त्र बल





5. चक्रधरपुर थाना के सहायक पुलिस