प्रतिनिधि,लोहरदगा। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा श्री राजेंद्र बहादुर पाल के आदेशानुसार बुधवार को विश्व ब्रेल दिवस मनाया गया। इस दौरान प्राधिकार के सचिव श्री राजेश कुमार के निर्देश पर सभी प्रखंडों में कार्यरत पीएलवी द्वारा लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही उनके अधिकारों के बारे बताया गया।
प्राधिकार के सचिव ने कहा कि नेत्रहीन व मंददृष्टि के शिकार लोगों के मानवाधिकार को सुनिश्चित करने और उनके मुलभत जरूरतों को पूरा करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। यह दिवस लुईस ब्रेल की याद में मनाया जाता है। फ्रांस के लुईस ब्रेल दृष्टिहीन होने के बावजूद दृष्टिहीनों को पढ़ने लिखने योग्य ब्रेल लिपि बनाया।उन्होंने मात्र 15 वर्ष की उम्र में दृष्टिहीनों के लिए इस लिपि का अविष्कार किया, जिसे ब्रेल लिपि नाम प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों पर कन्वेंशन के अनुच्छेद 2 में वर्णित उपबंध को पूरा करने के लिए ब्रेल लिपि को आवश्यक माना गया है। विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों पर कन्वेंशन के अनुच्छेद 2 में विकलांग व्यक्तियों के शिक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सामाजिक समावेशन इत्यादि का लक्ष्य रखा गया है।





