प्रतिनिधि,विष्णुगढ़।विष्णुगढ़ प्रखंड में शारदीय नवरात्र पूजा विजया दशमी प्रतिमा विसर्जन विभिन्न क्षेत्रों में नवरात्रि संपन्न होने के बाद विजयदशमी को भव्य मेला कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न तत्पश्चात प्रतिमा की हुई विसर्जन।वहीं प्रखंड में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं की ओर से माता प्रतिमाओं की विसर्जन किया गया। वहीं विभिन्न इलाकों में भक्तों की ओर से माता की प्रतिमा विसर्जन को लेकर जुलूस निकाला गया। जहां ढोल नगाड़ों के थाप पर लोग मां के जयकारों के साथ भक्ति संगीत धुन पर नाचते गाते भक्तों ने माता की प्रतिमा को स्थानीय तालाब में विसर्जित किया गया।वहीं प्रखंड के महंत अखाड़ा चौक, रमुआ सार्वजनिक दुर्गा मंदिर बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा गाजे बाजे के साथ नम आंखों से विसर्जित किया गया। इस दौरान सभी की जुबां पर दुर्गा माता की जयकारे से गूंज उठा। इससे पहले बड़ी संख्या में आस पास गांव के श्रद्धालु मां का अंतिम दर्शन के लिए मंदिर परिसर में भीड़ उमड़ रही थी। विसर्जन मंदिर प्रांगण से लेकर मुख्य पथ होते हुए विष्णुगढ़ के हृदय स्थल बड़की बांध में किया गया। जो जलकुम्भी और गंदगी से भरा पड़ा हैं। इस अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था और चारों तरफ लाइटिंग लगाई गई थी। श्रद्धालुगण पूजा अर्चना के साथ साथ मेला का लुफ्त उठाया गया। इधर पूजा को लेकर स्थानीय पुलिस व प्रशासन काफी एलर्ट था।





