प्रतिनिधि,इटखोरी। इटखोरी (चतरा) संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ झारखंड की बैठक उषा किरण रेस्ट हाउस रांची में हुई,जिसमें झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों के अंतर्गत आने वाले सभी डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य व प्रतिनिधियों ने भाग लिया।





भद्रकाली महाविद्यालय की ओर से प्रतिनिधि के रूप में शिवकुमार सिंह ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से महासंघ के पदाधिकारी का चुनाव करने के लिए किया गया था। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में प्रोफेसर गजेंद्र कुमार सिंह (मयूराक्षी कॉलेज रनीश्वर दुमका) सचिव डॉ शिव शंकर सिंह (जेएम कॉलेज भुरकुंडा)कोषाध्यक्ष डॉ अजय प्रताप सिंह (आरएनवाईएम कॉलेज बरही) उपाध्यक्ष डॉ अनिरुद्ध चंद्र बसु (आरएनवाईएम कॉलेज बरही) डॉक्टर सुबोध सिंह (आरएनएम कॉलेज हंटरगंज चतरा) के साथ तमाम पदाधिकारीयों का चयन एवं मनोनयन किया गया।