प्रतिनिधि,चतरा/टंडवा। भाकपा माओवादियों द्वारा घोषित दो दिवसीय बंदी के पहले दिन जिले के किसी भी हिस्से में कोई असर नहीं देखा गया। आम दिनों की भांति आवागमन जारी रही। कोयलांचल नगरी टंडवा व पिपरवार में भी बंदी पूरी तरह से बेअसर दिखाई दिया।
शुक्रवार को आम दिनों की तरह ही सड़कों में दिनभर छोटे मोटे वाहनों समेत कोल वाहनों के परिचालन सामान्य था। सीसीएल के आम्रपाली व मगध कोल परियोजना में कोयले का उत्खनन , परिवहन व भंडारण होता रहा। हालांकि, अंबेडकर जयंती के मौके पर घोषित सार्वजनिक अवकाश के कारण सरकारी व गैर- सरकारी कार्यालयों में छुट्टी मनाया गया। दूसरी तरफ किसी भी तरह के अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस की टीम पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दिया।





