भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मनाई जयंती
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने बाबा साहब को दी सच्ची श्रद्धांजलि : कालीचरण सिंह
प्रतिनिधि,चतरा। संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के बैनर तले मनाई गई। इस निमित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित राम के नेतृत्व में चतरा पोस्ट ऑफिस स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सवप्रथम बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा अम्बेडकर अमर रहे के गंगन चुंबी बारे लगाए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के नेता वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कालीचरण सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने अपने संविधान में सभी को वोट देने व चुनाव लड़ने का समान अधिकार दिया है। आज के दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब सभी के दिलों में राज करते है।उनकी जयंती देश में ही नहीं विदेशो में भी बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाया जाता है। एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रंजय भारती ने सवाल उठाया कि कहा कि 70 साल राज्य करने वाली कांग्रेस ने 14 अप्रैल को राष्ट्रीय छुट्टी क्यों नहीं घोषित किया था। सम्पूर्ण अनुसूचित समाज का दुख दर्द समझने वाली केन्द्र सरकार द्वारा किये गये बाबा साहब की जयंती के अवसर पर देश के अमृतकाल में राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा बड़ी ही ऐतिहासिक क्षण है।आगे कहा कि भाजपा सरकार व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बाबा साहब से जुड़े भूमि जन्म,शिक्षा,मृत्यु,दीक्षा भूमि,कर्म भूमि सभी को माननीय मोदी जी ने पंच तीर्थ क्षेत्र घोषित कर वहां भव्य स्मारक का निर्माण करवाया है। कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति चतरा इकाई 14 अप्रैल से 5 मई तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इस निमित्त सभी मंडलों में अनेकों कार्यक्रम किया जाएगा।
माल्यार्पण कार्यक्रम में मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कालीचरण सिंह, जिलाध्यक्ष ,प्रदेश महामंत्री एससी मोर्चा रंजय भारती, कार्यक्रम प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष अमित राम, जिला उपाध्यक्ष सुजीत जायसवाल,नगर अध्यक्ष विद्यासागर आर्य,पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन साह, पूर्व प्रत्याशी सिमरिया सुजीत भारती, जिला महामंत्री ओबीसी संजय प्रजापति,नगर उपाध्यक्ष धीरज सिन्हा,पूर्व नगर अध्यक्ष मनमीत सिन्हा,बसंत यादव, काली यादव,महिला मोर्चा अध्यक्ष निशा भारती,नगर उपाध्यक्ष गंगा देवी,जिला मंत्री मोर्चा रोहित चौधरी,पूर्व जिला महामंत्री सरयू राम,चेयरमैन पति गोविंद राम ग्रामीण उपाध्यक्ष कन्हैया सिंह,प्रमोद यादव, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र साहू,किसान मोर्चा के भोला साव समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।





