प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)। भाजपा ओबीसी मोर्चा के पिपरवार मंडल के प्रतिनिधियों ने झारखंड विधानसभा सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान पुलिस की पिटाई से घायल भाजपा पिपरवार मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उनका हालचाल पूछा और जल्द ठीक होने की कामना की।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के पिपरवार मंडल अध्यक्ष राजेश महतो ने भाजपा नेताओं की पिटाई कराने को लेकर हेमंत सोरेन सरकार की कड़ी निंदा की। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजेश कुमार महतो,उदय शर्मा, रामप्रसाद महतो,अरविंद शर्मा, प्रमोद महतो,काशीनाथ महतो, आशीष गुप्ता,प्रिंस गुप्ता, सोनू गुप्ता,कजरू महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।





