भाजपा की जन विश्वास यात्रा यूपी के 6 जिलों से शुरू,जन-जन से संवाद करने का है लक्ष्य
भाजपा की जन विश्वास यात्रा यूपी के 6 जिलों से शुरू, जन-जन से संवाद करने का है लक्ष्य <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार से भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा की शुरुआत की गई। प्रदेश के छह जिलों से इस चुनावी यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अंबेडकरनगर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह झांसी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बिजनौर, एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बलिया और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गाजीपुर से जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की।
सीएम योगी ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार की लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस यात्रा को रवाना किया जा रहा है। उन्होंने विरोधी दलों पर हमला करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के अलावा कुछ नहीं किया है।सपा मुखिया अखिलेश और उनके परिवार पर भी जमकर हमला किया।उन्होंने कहा कि अब तक वे 19 बार मथुरा आ चुके हैं।
अंबेडकरनगर में जेपी नड्डा ने कहा कि ये यात्रा करीब 4 करोड़ लोगों से संवाद करेगी।अवध की धरती पर आने का सौभाग्य मिला है। इस यात्रा के माध्यम से लोगों के सामने प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। लोगों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। यह पहली बार हो रहा है कि प्रदेश की कोई सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर स्वयं जनता के बीच आ रही है।
बलिया से यात्रा को हरी झंडी दिखाने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के पक्ष में कई कसीदे सुनाए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश का नजारा ही बदल दिया है।पहले उत्तर प्रदेश में दंगा होता था, अब इस सूबे की तस्वीर बदल चुकी है।ये जनविश्वास यात्रा लोगों को केंद्र और राज्य की प्रगति रिपोर्ट से वाकिफ कराने का जरिया है।हमें पूरी उम्मीद है कि एक बार फिर प्रदेश की जनता योगी सरकार को सत्ता में लाएगी।
पूर्वांचल के गाजीपुर में यात्रा को हरी झंडी दिखाने पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कोरोना काल में सारे विपक्षी दल सो गए थे,वे खो गए थे।इस बीच केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने लोगों की सेवा की, 19 महीने से फ्री राशन दिया।सपा ने क्या किया,सपा ने वैक्सीन को लेकर गरीबों को भड़काया। 130 करोड़ से अधिक वैक्सीनेशन की डोज लोगों को दी जा चुकी है।
अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने 18 दिसंबर को अमेठी पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी हमला करते हुए कहा कि वे सिर्फ हिंदू और हिंदुत्व पर हमला कर सकते हैं।उन्हें इसके अलावा कुछ और नहीं आता।
झांसी में भाजपा की इस यात्रा को रवाना करने पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकारों ने मिलकर दिनरात मेहनत करके प्रदेश में विकास कार्यों को एक रफ्तार दी है। पहले की सरकारों ने कभी विकास कार्य नहीं किए, वे सिर्फ लाभ की राजनीति किया करते थे। प्रदेश में मुफ्त राशन देने की भावी योजना को संचालित किया जा रहा है। ऐसा दूसरी सरकारों से उम्मीद ही नहीं कर सकते थे, लेकिन आज यह संभव है क्योंकि डबल इंजन की सरकार ने सपनों को साकार करने का काम किया है। अब प्रदेश में कोई भूखा नहीं सोता है।
आइए जानें 6 रूट, 6 यात्रा और 15 दिन
अंबडेकरनगर से शुरू होने वाली यात्रा अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी होते हुए लखनऊ के काकोरी में समाप्त होगी।
मथुरा से शुरू होने वाली यात्रा अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत होते हुए बरेली में समाप्त होगी।
बिजनौर के विदुर कुटी से यात्रा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल से होते हुए रामपुर में समाप्त होगी।
झांसी से शुरू हो रही यात्रा ये ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात होते हुए कानपुर में समाप्त होगी।
बलिया से शुरू होने वाली यात्रा मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर होते हुए बस्ती में समाप्त होगी।
गाजीपुर की यात्रा चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, भदोही, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर होते हुए अमेठी में समाप्त होगी।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

