भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रघुपाल सिंह ने थामा राजद का दामन
हजारो समर्थको के साथ मनिका हाईस्कूल के मैदान से निकला रघुपाल का काफिला
राजद कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर
नागेंद्र यादव,मनिका।मनिका विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रघुपाल सिंह गुरूवार को अपने हजारो समर्थको के साथ रांची स्थित राजद प्रदेश कार्यालय मे राष्ट्रीय जनता दल का दामन थामा।राजद प्रदेश कार्यालय में राजद का दामन थामने से पहले मांदर की थाप पर मनिका स्थित हाईस्कूल के मैदान में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रघुपाल सिंह सैकड़ों गाड़ियो के काफिले के साथ निकले।
पत्रकारो से बातचीत के क्रम में कहा की मनिका विधानसभा क्षेत्र की जनता व उनके कार्यकर्ताओ की मांग उनके दिलो की आवाज सुनकर मै राजद का दामन थाम रहा हूं। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान मिले 58 हजार वोट पर अपना अधिकार जमाते हुए राजद का दामन थाम रहे है।
रघुपाल सिंह ने आगे कहा की पिछले बार विधानसभा चुनाव मे भाजपा पार्टी को मिला वो वोट उनका व्यक्तिगत और उनके व्यक्तित्त्व व उनके विचारधारा को हमारे अपने लोगो ने वोट किया था ।आज वे अपने उन्ही कार्यकर्ताओ और उनकी ही भावनाओ को आगे रख राजद का दामन थाम रहे है। उन्होने कहा की राजद पार्टी का दामन थाम वे बेहतर तरीके से क्षेत्र के विकास मे अपना योगदान दे सकते है। आने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने के सवाल पर उन्होने कहा की टिकट पार्टी तय करती है। वे सिर्फ राजद का सच्चा सिपाही बनकर पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर क्षेत्र मे काम करने मे विश्वास रखते है।
काफिले में शामिल राजद के जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद यादव खुशी व्यक्त करते हुए कहा की रघुपाल सिंह एक संघर्षशील विचारधारा के नेता है। निश्चित ही उनका राजद मे आना राजद पार्टी को और मजबूती मिलेगी।रघुपाल सिंह के राजद में आने से राजद का उपहास उड़ाने वाली कांग्रेस व भाजपा दोनों का इस क्षेत्र से सफाया होना तय है। वही राजद के वरिष्ठ नेता बली यादव ने कहा कि भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रघुपाल सिंह का राजद में आने से आने वाला चुनाव में मनिका विधानसभा क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
राजद नेताओ ने बताया की मनिका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता रघुपाल सिंह का राजद का दामन थामने रांची रवाना होने से पूर्व मनिका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरवाडीह, गारू, महुआडांड से भी भाजपा सहित कांग्रेस व राजद कार्यकर्ता सैकड़ों गाड़ियो के काफिले के साथ रांची रवाना हुआ है। भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रघुपाल सिंह के राजद का दामन थामने से मनिका विधानसभा क्षेत्र में एक नया राजनितिक समीकरण फिट होता लोगों को दिखाई पड़ रहा है। वहीं भाजपा व कांग्रेस दोनो ही पार्टी के नेता अपना नफा नुकसान का हिसाब किताब करते देखे जा रहे है।





