देवघर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवघर दौरा भारतीय जनता पार्टी के लिए किसी उत्सव से कम नहीं लहा।भाजपा ने जबरदस्त तैयारी की थी।इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा भी अपने होने का एहसास कराया।जहां-जहां भाजपा और पीएम मोदी के बैनर-पोस्टर लगे थे।वहां झामुमो का झंडा और गुरुजी(शिबू सोरेन) की तस्वीर भी दिखाई दी।





यही नहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उदघाटन-शिलान्यास को लेकर आयोजित सभा में अपने दो कैबिनेट मंत्री,कांग्रेस के बादल पत्रलेख और झामुमो के हफिजुल हसन के साथ मौजूद रहे। मंच पर लगे डिजिटल बैनर में एक तरफ प्रधानमंत्री की तस्वीर थी तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की थी।इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह एहसास कराया कि विकास की ये योजनाएं केंद्र और राज्य के परस्पर सहयोग का नतीजा है। हेमंत सोरेन ने सिर्फ एहसास ही नहीं कराया बल्कि सभा को संबोधित भी किया।हालांकि स्वागत भाषण में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे योजनाओं का पूरा क्रेडिट प्रधानमंत्री को देते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि जब जो मांगा, वह प्रधानमंत्री ने संताल परगना को दिया।अगर योजनाओं को गिनाने लगूं तो लंबा वक्त लग जाएगा।





सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को बाबा मंदिर का मॉडल भेंट किया।पीएम मोदी के देवघर दौरे का एक केंद्र बाबा मंदिर भी रहा। पीएम मोदी ने विधि-विधान के साथ कामना लिंग के दर्शन किए एवं जलाभिषेक किया। बाबा की नगरी में राज्यपाल रमेश बैस ने पीएम मोदी को रुद्राक्ष की माला भेंट की। वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने बाबा मंदिर की अनुकृति भेंट कर पीएम मोदी का स्वागत किया। भाजपा की ओर से एयरपोर्ट से लेकर प्रसाद योजना के तहत बाबा मंदिर में सुविधाओं के विस्तार आदि को काफी प्रचारित किया गया। जवाब में सीएम हेमंत सोरेन ने बाबा मंदिर का मॉडल भेंट कर यह जताया है कि बाबा वैद्यनाथ के प्रति झामुमो की भी आस्था कम नहीं है।