प्रतिनिधि,मनिका(लातेहार)।मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा प्रखंड कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य महेश सिंह के अध्यक्षता में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। वहीं प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से भाजपा के लोगों ने बताया कि मनिका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रघुपाल सिंह के राजद का दामन थामने के बाद रघुपाल सिंह पर करारा पलटवार करते हुए कहा कि रघुपाल सिंह को राजद में जाने से भाजपा को कोई फर्क नहीं है। पिछले चुनाव में भाजपा को 58,000 से ऊपर मिले वोट को रघुपाल सिंह अपना वोट समझने की गलतफहमी न करें। रांची में राजद के प्रदेश कार्यालय में राजद के दामन थामने के बाद रघुपाल सिंह ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा था कि भाजपा से अब आदिवासियों का मोहभंग हो रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के नेताओं ने कहा कि रघुपाल सिंह भूल रहे हैं। जिस पार्टी को आदिवासियों का मोह भंग होने की बात कर रहे हैं। इसी पार्टी ने उनको सिंबल देकर चुनाव लड़वाया था। भाजपा के नेताओं ने दावा करते हुए कहा कि मनिका विधानसभा क्षेत्र से रघुपाल सिंह के अलावा कोई भी भाजपा के नेताओं ने राजद का दामन नहीं थामा है।
मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामधनी सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश सिंह, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सतनारायण प्रसाद, मीडिया प्रभारी पंकज यादव, संदीप उरांव समेत कई लोग उपस्थित थे।





