भारत-न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम दूसरा टी20 मैच खेलने के लिए पहुंची रांची,जेएससीए स्टेडियम में कल होगी टक्कर
भारत-न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम दूसरा टी20 मैच खेलने के लिए पहुंची रांची,जेएससीए स्टेडियम में कल होगी टक्कर <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम दूसरा टी20 मैच खेलने के लिए गुरुवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंची।शुक्रवार को जेएससीए स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मैच होगा। टी20 मैच को लेकर तैयारी पूरी हो गयी है।
भारत के साथ पहला टी20 मैच जयपुर में बुधवार को हुआ था।इसके बाद 19 नवंबर को रांची में दूसरा टी20 मैच खेलने के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें गुरुवार को जयपुर से रांची पहुंची।दोनों टीमों के खिलाड़ियों समेत अन्य सदस्य राजधानी रांची के रेडिशन ब्लू होटल में ठहरे हुए हैं।
बायो बबल के कारण रेडिशन ब्लू होटल जाने वाली सड़क को सील कर दिया है। झारखंड पुलिस ने होटल में सुरक्षा बढ़ा दी है।इसके लिए पुलिस अधिकारियों समेत जवानों की तैनाती की गयी है।होटल जाने वाली सड़क पर बेरिकेटिंग कर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
आपको बता दें कि गुरुवार को दोनों टीमों के खिलाड़ियों के रांची आने पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट समेत रेडिशन ब्लू होटल के पास खेल प्रेमियों की भीड़ देखी गयी।अपने चहेते खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए खेलप्रेमी काफी बेताब दिखाई दिए।बिरसा मुंडा एयरपोर्ट समेत रेडिशन ब्लू होटल में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये है।
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

