प्रतिनिधि,गिरिडीह। भारत स्वाभिमान न्यास व पतजंलि योगपीठ का 28वां स्थापना दिवस बराकर नदी के तट पर धूमधाम से मनाया गया। योग समिति के जिला प्रभारी परमेंद्र कुमार और युवा प्रभारी रंधीर कुमार समेत कई पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। स्थापना दिवस पर न्यू गिरिडीह स्टेशन समेत जिले के कई योग शिक्षक शामिल हुए। मौके पर योग शिक्षकों के बीच मीडिया प्रभारी पुष्पा शक्ति ने कहा कि आज हर घर में योग पहुंच चुका है और इसी योग के सहारे करोड़ो लोग बीमारी से दूर हो चुके हैं। मानसिक बीमारी से लेकर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के परेशानियों से जूझ रहे लोगों के लिए योग एक वरदान बनकर उभरा है।
स्थापना दिवस को लेकर बराकर नदी में पूजा-अर्चना की गई। भजन-र्कीतन का भी आयोजन हुआ। जबकि वैदिक मंत्रोच्चार के बीच योग शिक्षकों ने सामूहिक हवन भी किया। स्थापना दिवस को लेकर हुए कार्यक्रमों में प्रकाश राज, गोंविद यादव, सुंधाशु प्रसाद, लक्ष्मी नारायण सिंह, संजीव कुमार, शशि पंडित, काघो मंडल, अनिता देवी, पूनम देवी, फूल देवी, राज नंदनी समेत योग समिति और भारत स्वाभिमान के कई सदस्य शामिल हुए।





