प्रतिनिधि,इटखोरी,चतरा।रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा इटखोरी मंडल के कार्य समिति की बैठक इटखोरी अवस्थित पंचवटी होटल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री आशीष मिश्रा ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के संदर्भ में भी चर्चा की गई।कार्यक्रम में केंद्र सरकार के द्वारा जनहित में किए गए कार्यों का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार जनता के बीच जाकर करने की बात कही गई।भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश से आए भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश आईटी सेल संयोजक सुमन सौरभ उपस्थित हुए। कार्यक्रम में भारतीय भारतीय जनता युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी उपस्थित हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुमन सौरभ ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के लिए कार्यकर्ता रीढ़ की तरह होते हैं।कार्यकर्ताओं के ऊर्जा शक्ति के द्वारा ही संगठन को मजबूती मिलती है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता असीम ऊर्जा से परिपूर्ण है। आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टि में रख करके प्रधानमंत्री के द्वारा जनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में संगठन के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता अपने दायित्वों को भली भांति निर्वहन करने में सक्षम है।
इस अवसर पर बोलते हुए जिला महामंत्री मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी और संगठन के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा समय-समय पर कई उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं।आज आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन का दायित्व बनता है कि मोदी सरकार के द्वारा जनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को जन-जन तक पहुंच कर बताएं। मोदी सरकार के द्वारा अनेक प्रकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा जो भी योजनाएं लाई गई है उन योजनाओं का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जाए।
मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह ने संगठन की आधारभूत संरचना और मजबूती पर बल दिए जाने की बात कही।उन्होंने कहा कि संगठन के लिए कार्यकर्ता अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इनके द्वारा ही जन-जन तक सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को पहुंचने का काम किया जाता है।
इस अवसर पर बोलते हुए विधायक प्रतिनिधि निरंजन कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व बढ़ जाता है। आज आवश्यकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जनहित में एवं राष्ट्रहित में जो भी योजनाएं संचालित हैं उन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने में सभी कार्यकर्ता अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा की वर्तमान समय में कार्यकर्ताओं का दायित्व काफी महत्वपूर्ण है और मुझे विश्वास है कि सभी कार्यकर्ता अपने इस उत्तरदायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करते हुए 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाने में अपनी ऊर्जा का उपयोग करेंगे।
किसान मोर्चा के अध्यक्ष रामाधार राम ने मोदी सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता के उपरांत यह पहली सरकार है जो समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतरने का काम कर रही है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को कहा कि वर्तमान समय में हमें प्रतिबद्ध होकर सरकार की विभिन्न योजनाओं को जन सामान्य तक पहुंच कर आगामी चुनाव में अपनी सारी ऊर्जा का उपयोग कर यशस्वी प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करना है। इसके लिए उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी पूरी ऊर्जा के साथ आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव की जो चुनौतियां हैं उन तमाम चुनौतियों का मुंह तोड़ जवाब देना है।इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपनी पूरी शक्ति के साथ जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर अपने दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए संलग्न हो जाए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री मृत्युंजय कुमार सिंह, जिला मंत्री सतीश सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता डोमेन राणा, मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि निरंजन कुमार सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य सह पूर्व मुखिया सीताराम दांगी, जिला ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सुधीर राय, इटखोरी मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा कमलेश कुमार सिंह, मंडल प्रभारी अविनाश मिश्रा, मंडल महामंत्री आशीष मिश्रा, युवा मोर्चा के सुशील कुमार सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामाधार राम, संतोष दांगी, युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री योगेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, मंत्री संजीत कुमार, मंत्री प्रकाश नारायण सिंह उर्फ डब्लू सिंह, मीडिया प्रभारी शंकर कुमार, कोषाध्यक्ष संतोष साहू, सोशल मीडिया प्रभारी उदय केसरी, ग्राम नगवां समाज के मालिक राजू यादव, धीरेंद्र कुमार उर्फ रॉकी, एमडी सोनू मोहित कुमार, चंदन कुमार दांगी, राजा कुमार, चंदन ठाकुर समेत भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्य करता उपस्थित थे।





