प्रतिनिधि,चतरा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने पत्थलगड़ा प्रखंड के ओबरा में प्राचीन टीले की खुदाई का काम शुरू कर दी है। शुक्रवार को विधिवत पूजा अर्चना के साथ उत्खनन का कार्य का शुभारंभ किया गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉक्टर राजेंद्र देहुरी के नेतृत्व में यहां विभाग की ओर से खुदाई का काम का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ किया गया।
इस मौके पर अधीक्षण पुरातत्वविद ने बताया कि चतरा का यह दूसरा साइट है। जहां भारतीय पुरातत्व विभाग की टीम खुदाई कर रही है। इसके इटखोरी के भदुली में टीम ने खुदाई की थी। खुदाई के मौके पर काफी संख्या में आसपास के लोग भी उपस्थित थे।





