लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस सीजन की सबसे घाने कोहरे की देखने को मिली।मंगलवार रात से ही राजधानी घने कोहरे की चादर में लिपटी थी।दृश्यता शून्य हो गई।मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो दिनों तक कोहरा और ठंड से राहत की संभावना नहीं है। 12 जनवरी के बाद मौसम साफ होगा और धूप निकलने की संभावना है।





मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी घाना कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। बता दें कि मंगलवार को प्रदेश का सबसे ठंडा इटावा रहा,जहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।इसके अलावा कानपुर मंडल, लखनऊ, अयोध्या, हरदोई, प्रयागराज और हमीरपुर में तापमान 4 डिग्री के आसपास रहा।





मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी घाना कोहरा छाया रहेगा।कोल्ड डे कंडीशन से न्यूनतम तापमान भी 7 डिग्री के आसपास रहेगा। 12 जनवरी के बाद कुछ जगहों पर मौसम साफ होगा और धूप निकल सकती है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।कुछ जगहों पर बारिश की भी संभावना है।