वरीय संवाददाता





रांची। झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय संयोजक विजय शंकर नायक ने कहा है कि राज्य सरकार भू माफिया पर शिकंजा कसे। उन्होंने कहा कि सीएनटी और एसपीटी एक्ट आदिवासियों मूलवासियों का रक्षा कवच है। इसका उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।





उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य गठन के बाद से ही खासकर छोटानागपुर- संथालपरगना क्षेत्रों में जमीन लूट का सिलसिला जारी है, उस पर सरकार गंभीरता दिखाए।