भैंस के बाद अब यूपी पुलिस खोज रही बकरियां,मामला जानकार आप भी करेंगे पुलिस कर्मियों को सैल्यूट
भैंस के बाद अब यूपी पुलिस खोज रही बकरियां,मामला जानकर आप भी करेंगे पुलिस कर्मियों को सैल्यूट <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

बांदा।उत्तर प्रदेश की पुलिस अजब गजब है।कभी भैंस को खोजने में जुट जाती है, तो कभी मुंह से ही ठांय-ठांय कर अपराधियों को डराती है।अब यूपी पुलिस का नया कारनामा जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है।
बांदा पुलिस बकरियों की खोज में जुटी है,और तै और एसओजी और पुलिस की ज्वाइंट टीम ने बकरियों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रखा है।इसका आदेश जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी ने दिया है।जब सीनियर अधिकारी आदेश दें और उसके आदेश का पालन न हो ऐसा हो नहीं सकता।आदेश के बाद बकरियों की खोजबीन तेज हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जिले के कोतवाली देहात के पचुल्ला गांव का है। जहां रामनाथ बकरी पालन कर अपना जीवन यापन कर रहा है। बुधवार की रात रामनाथ की 21 बकरियों को चोर लेकर भाग गए। गुरुवार को रामनाथ ने कोतवाली में तहरीर दी।पुलिस ने रामनाथ को डांट कर भगा दिया।इसके बाद रामनाथ कप्तान साहब के पास पहुंच गया। कप्तान साहब ने रामनाथ की बात सुनी और थाने को बकरियों का पता लगाने के लिए आदेश दिया।एसओजी और पुलिस की ज्वाइंट टीम चोरी हुई बकरियों को खोजने में जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि बकरियों की चोरी के पीछे एक आदमी नहीं हो सकता है।कई लोगों के शामिल होने की आशंका है।चोरों ने गाड़ी का प्रयोग किया होगा,एक साथ 21 बकरियों को चोरी कर बिना गाड़ी के भागना संभव नहीं है।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि एक घर से 21 बकरियों के चोरी होने की खबर मिली है। संभवित थाने को चोरी गई बकरियों का पता लगाने को कहा गया है।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

