मकर संक्रांति पर गंधोनिया धाम में लगा मेला, राज्यसभा सांसद ने किया मेले का उद्घाटन और की पूजा अर्चना
सांसद ने कहा गंधोनिया धाम को किया जाएगा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित
रजरप्पा (चितरपुर)। डाड़ी प्रखंड के कनकी पंचायत के गंधोनिया में मकर संक्रांति के अवसर पर मेला का आयोजन किया गया। वहीं कुर्मी समाज द्वारा टुसु का प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मेले में राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने भी शिरकत किया और विधिवत रूप से मेले का उद्घाटन कर मां गंधोनिया की पूजा अर्चना की गयी।सांसद खीरु महतो द्वारा गंधोनिया धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात भी कही गयी।
इस मौके पर सांसद खीरु महतो का फूलमाला से लादकर जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। मौके पर जीप सदस्य भाग एक के सर्वेश कुमार सिंह, कपिल देव महतो, प्रदीप रजक,संजय राम, प्रमोद महतो, तूफानी राम, गणेश महतो, रीमा कुमारी, मुखिया लक्ष्मी देवी,डी एन महतो, धनराज यादव, हीरा यादव, देवकी महतो,कुमेश्वर महतो, मनोज महतो,रतिलाल मरांडी पातीलाल मरांडी दिनेश्वर महतो बालेश्वर तुरी आदि लोग मौजूद थे।





