प्रतिनिधि,चतरा। कबड्डी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने हेतु चतरा जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वाधान में चतरा और गिद्धौर के कबड्डी खिलाड़ियों के बीच मकर मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर कबड्डी मैच का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी के कोच निर्भय कुमार एवं रेफरी सुनील कुमार,अभिषेक कुमार एवं अमर कुमार के सहयोग से इस प्रतियोगिता का आयोजन हो सका।





एसोसिएशन के सचिव लकीकांत साहू ने सभी खिलाड़ियों के बीच मिठाई बांट कर सभी को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी। वहीं चतरा कबड्डी संघ के अध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद ने प्रतियोगिता में सफल टीम को मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही भविष्य में इसी तरह से खिलाड़ियों द्वारा खेल का प्रदर्शन करने हेतु कामना की।