प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव पश्चिमी पंचायत अंतर्गत तेलियातरी गांव में किसान प्रवीण महतो के पुवाल की मचान में आग लग जाने के कारण पुआल जलकर राख हो गया। वहीं मचान के किनारे ढाई कट्ठा में लगा प्याज खेती बर्बाद हो गया। एनटीपीसी एवं थ्रिवेणी सैनिक के 2 फायर बिग्रेड अग्निशामक वाहन से आग को बुझाया गया।





पीड़ित किसान परवीन महतो ने कहा पुआल का बहुत बड़ा मचान था लगभग ₹40000 का नुकसान हुआ है। 24 मवेशी है चारा के लिए समस्या उत्पन्न हो गया है। वहीं मुखिया रंजीत कुमार ने प्रशासन से पीड़ित किसान के लिए मुआवजे की मांग की है ताकि मवेशियों के लिए चारा खरीदा जा सके।