बोकारो।झारखंड में मंगलवार को मैट्रिक और इंटरमीडिएट साइंस का परिणाम जारी हुआ।मैट्रिक परीक्षा में बोकारो जिले के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुन्नू के छात्र अंकित कुमार ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।अंकित ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।







अंकित कुमार को गणित में 100 और अंग्रेजी में 97 अंक मिले हैं।अंकित ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और अपनी मेहनत को दिया। अंकित आईएएस बनना चाहता है और इस लक्ष्य को भेदने के लिए वो जी-जान से मेहनत करेगा।







अंकित कुमार के पिता अशोक प्रजापति दिहाड़ी मजदूर हैं और रोजगार को लेकर विशाखापट्टनम में हैं।माता बिराजो देवी गृहिणी हैं।अंकित की तीन बहनें हैं।परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है, लेकिन फिर भी अंकित को भरोसा है कि वो अपने लक्ष्य को सभी के सहयोग से जरूर पूरा करेगा।अंकित और अपने स्कूल की इस उपलब्धि पर प्रधानाध्यापक नन्हे कुमार सिंह और पंचायत की मुखिया सीता देवी, पूर्व मुखिया संजय कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की है।इन्होंने अंकित और उसके माता-पिता को बधाई देते हुए अंकित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।