प्रतिनिधि,गिरिडीह। स्टेशन रोड स्थित भाजपा नगर कार्यालय से शुक्रवार को पीएम मोदी के 100वें संस्करण मन की बात कार्यक्रम को लेकर जागरूकता रथ को रवाना किया गया। बताया गया कि 30 अप्रैल दिन रविवार को प्रधानमन्त्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां संस्करण का प्रसारण पूरे देश में भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सुना जाएगा।





गिरिडीह में भाजपा नगर कार्यालय से जिला अध्यक्ष महादेव दुबे की अध्यक्षता और नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम को सुना जायेगा। बताया गया कि भाजपा के नेता कार्यकर्ता गिरिडीह नगर में महिला,पुरुष, लाभार्थी,किसान,आम जनता सभी से अपील कर रहे है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर मोदी जी के मन की बात को सुनें। गिरिडीह जिला में भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में 600 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था की जा रही है।





जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने बताया कि बरमसिया स्थित बरनवाल धर्मशाला में मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के 100वे संस्करण के मन की बात को सभी लोग मिलकर ऐतिहासिक बनाएं। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रो विनीता कुमारी,जिला महामंत्री संदीप डेंगेच,कोषाध्यक्ष मुकेश जालान,संतोष गुप्ता, समीर दीप,ज्योतिष शर्मा, राजेश जायसवाल,सोनू चौरसिया,संतोष भारती,अजय कुमार आदि उपस्थित थे।