मन की बात से देश मे जनभागीदारी बढ़ी : विमला प्रधान





मन की बात दे रहा है देश को नई दिशा : सुशील श्रीवास्तव





प्रतिनिधि,सिमडेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का सौवां संस्करण भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना। सिमडेगा जिले में लगभग दो सौ बूथों पर पन्द्रह हजार कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुने।मन की बात में प्रधानमंत्री ने जनभागीदारी के माध्यम से स्वास्थ्य शिक्षा लोकल फॉर वोकल संस्था एवं पर्यावरण के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की चर्चा की।मन की बात सुनने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा की आज ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री जी के मन की बात का आज सौंवां एपिसोड है,आज मन की बात सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता ही नही बल्कि सभी लोग सुन कर प्रेरणा लेते हैं।मन की बात सुन पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने कहा की मन की बात के द्वारा ही प्रधानमंत्री के आहवान से देश में शिक्षा स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में जनभागीदारी बढ़ी है।





मन की बात दे रही है दुनिया को नई दिशा : सुशील श्रीवास्तव





कुरडेग प्रखंड के कुटुमाकछार में मन की बात सुन केंद्रीय मंत्री के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री की मन की बात देश को एक नई दिशा दे रहा है। प्रधानमंत्री जी के आहवान पर लोकल फ़ॉर भोकल स्टार्टप इंडिया जैसे प्रयासों को गति मिली।आज पूरे देश को ही इंतजार रहता है कि प्रधानमंत्री की मन की बात को सुने एवं उससे प्रेरणा लें।