पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,डुमरी।कांग्रेस प्रखंड कमिटी द्वारा गुरूवार को किसान भवन डुमरी में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी।कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।





मौके पर मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष महेश भगत ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को बिना किसी खड़ग तलवार के आजाद करवा दिया।उनके जीवन से हमें सीखना चाहिए कि अंहिसा से भी हम किसी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।भगत ने कहा कि जब से केन्द्र में एनडीए गठबंधन की सरकार आयी है तब से देश के महापुरुषों का अपमान किया जा रहा है।





इस दौरान कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर,युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष कपिल ठाकुर उपाध्यक्ष सनाउल्लाह अन्सारी महासचिव सादिक अली,मुमताज अंसारी,अब्दुल जबार,ताज हसन,युसूफ अन्सारी,सुमित्रा देवी, नुरेशा खातून महिला मोर्चा की प्रखड अध्यक्ष उर्मिला देवी,गिरधारी ठाकुर,मेहताब अन्सारी आदि उपस्थित थे।