झारखंड की राजधानी रांची के तमाड़ में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है।जहां 35 वर्षीय एक युवक को बलि की भेट चढ़ा दिया गया है। तमाड़ वो क्षेत्र है जहां पर प्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर है।बैरहाल ये सनसनीखेज वारदात मंदिर से काफी दूर पीपीईदी गांव में हुई है।पुलिस इस सनसनीखेज वारदात जांच में जुटी हुई है।बलि चढ़ाने वाला युवक सुबह से ही लोगों से कह रहा था कि आज महानवमी है,किसी की बलि चढ़ानी होगी।बलि की भेट चढ़ा युवक पिपाईदी गांव का ही रहने वाला था।



पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नौशाद आलम ने बताया कि पिपाईदी गांव का रहने वाला तरुण कुमार महतो गुरुवार की सुबह से ही गांव में कहता फिर रहा था कि आज महानवमी है।आज किसी की बलि देनी होगी।उसके बातों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।लोगों को लगा कि वह ऐसे ही बोल रहा है।



तरूण ने इसी बीच हराधन लोहरा को पकड़कर गला चाकू से रेत दिया।चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तरुण को पकड़ लिया और हराधन को तत्काल अस्पताल लेकर भागे।अस्पताल में लोहरा की मौत हो गई।सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।पुलिस मौके पर पहुंची और तरुण को गिरफ्तार कर लिया है।तरूण के पास से चाकू भी बरामद कर लिया है।पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।पुलिस के मुताबिक हत्या करने वाला तरुण मानसिक रूप से विक्षिप्त है।