प्रतिनिधि,चाईबासा। खेल कूद एवम युवा कार्य निदेशालय झारखंड रांची के निदेश के आलोक में 12 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानन्द जी के जयंती पर भव्य रूप से कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर महाविद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।भाषण प्रतियोगिता में 15, निबंध प्रतियोगिता में 20 तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया।





विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय स्थान पाने वाले छात्रा का नाम विश्वविद्यालय स्तर पर भेजा जाएगा। विश्वविद्यालय स्तर पर सफल प्रतिभागी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेगें।साथ ही 12 जनवरी 2023 को महिला कॉलेज चाईबासा से छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी।





इस अवसर पर में एन. एस. एस. प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अर्पित सुमन टोप्पो, बी एड विभागाध्यक्ष मोबारक करीम , डॉ पुष्पा कुमारी एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।निर्णायक मंडली में मोबारक करीम हाशमी, डॉ अर्पित सुमन टोप्पो , डॉ पुष्पा कुमारी, सितेंद्र रंजन रहे।





इस अवसर पर प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिन्हा ने छात्राओं को कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व का विकास करें।प्रतियोगिता के समाप्ति पर मोबारक करीम हाशमी ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर डॉ अर्पित सुमन ने राष्ट्रीय युवा दिवस मनाए जाने के उद्देश्य की चर्चा की।





भाषण प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी





१)स्नेहा कुमारी





२) एकता भारद्वाज





३) सुशीला पूर्ति





निबंध प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी





१)पूजा महतो





२) स्वीटी प्रधान





३)गीता समद





पेंटिंग प्रतियोगिता का परिणाम कल जारी किया जाएगा।