प्रतिनिधि, हजारीबाग।हजारीबाग में हर्सोल्लास के साथ नवरात्रि दुर्गा पूजा संपन्न होने के बाद बुधवार को मां को नम आंखों से विदाई दी गई।बताते चले कि हजारीबाग के कई पूजा पंडालों से मां की विदाई दी जा रही है।वहीं हजारीबाग के कालीबाड़ी स्थित पूजा कमेटी के सदस्यों ने अनोखे तरीके से मां का विसर्जन करते नजर आए।
बता दे की केरल राज्य से मंगाई गई विशेष ताशा ढोलक पार्टी के कलाकारों के द्वारा कला का प्रदर्शन करते हुए विसर्जन कार्यक्रम में लोग नजर आए।इस दौरान जागरण मंडली के द्वारा भी रंगारंग मां के भक्ति गीतों का प्रस्तुति दी गई और श्रद्धालु झूम के नजर आए। वहीं विसर्जन में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि मां को नम आंखों से विदाई दी जा रही है और यही कामना करते हैं कि मां अगले वर्ष इसी तरीके से खुशी से आए और हम सभी को मां का सेवा करने का अवसर प्राप्त हो। मौके पर बटेश्वर मेहता, आनंद देव समेत सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु लोग शामिल हुए।





