पलामू।गुरूवार को थाना क्षेत्र नौडीहा बाजार के खैरादोहर पंचायत के शिल्दा खुर्द गांव में मां-बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। महिला के दो भतीजों ने हत्या की है।हत्या करने के बाद आरोपियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।हत्या की घटना के पीछे अंधविश्वास और जमीनी विवाद सामने आया है।हत्या करने वाले मृतक प्रभु सिंह के चचेरे भाई हैं।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी पुलिस ने बरामद कर ली है।



एसडीपीओ ने बताया कि घटना का कारण जमीन विवाद और अंधविश्वास भी है।पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। प्रभु सिंह और बबन सिंह के परिवार के बीच कई वर्षों से जमीन और अंधविश्वास को लेकर विवाद होता रहता था। 60 वर्षीय कलावती देवी और 38 वर्षीय प्रभु सिंह शिल्दा खुर्द गांव के झुंझुनुवा पहाड़ पर पाही पर विवादित खेत को जोताने गए थे। इसी बीच प्रभु के चचेरे भाइयों सत्यनारायण सिंह के बेटे 23 वर्षीय बबन सिंह और 18 वर्षीय विनोद सिंह ने खेत में ही मां और बेटे को मार डाला।