प्रतिनिधि,जमशेदपुर।मानगो थाना अंतर्गत चौक पर मंगलवार बिस्टुपुर धातकीडीह निवासी मो. अशहर से उस समय छिनतई की घटना घटी, जिस वक्त वह अपने दोस्त के साथ परीक्षा देने कार से गालूडीह जा रहा था। इस दौरान आरोपियों ने मारुति ब्रेजा कार संख्या JH 05-VB - 9448 से ओवरटेक कर उसे रोका। इस दौरान उसके साथी को मारपीट कर भगा दिया और खुद कार पर सवार होकर आरोपी पिस्टल की नोक पर उसे ले जाने लगे। इस दौरान मो. अशहर ने बीच रास्ते में पुलिस को देखकर कार में हैंडब्रेक लगाई और चिल्लाने लगा। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पुलिस ने दोनों आरोपी को धर दबोचा। साथ ही मारुति ब्रेजा कार को भी जप्त कर थाने ले आई। गिरफ्तार आरोपी सोनारी बी ब्लॉक निवासी कंचन कुमार तिवारी और कदमा मरीन ड्राइव घोड़ा चौक के रहने वाले राजेंद्र कुमार झा को पुलिस ने बुधवार मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस और ब्रेजा कार भी बरामद किया है।