प्रतिनिधि,जमशेदपुर।मानगो थाना की पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीद बिक्री के मामले में और दो आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। जिसमें मानगो गुरुद्वारा रोड शिव मंदिर के पास रहने वाला आकाश कुमार पांडे और देवाशीष नायक उर्फ देवा नायक उर्फ देवा गुड़िया शामिल है।
मामले में पुलिस ने बताया कि बीते 4 जनवरी को मानगो थाना अंतर्गत मन्नान गली मो. इकबाल के घर के पास एक युवक द्वारा स्कूटी पर ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर मानगो गुरुद्वारा रोड सऊदी टावर कालीघाट निवासी सोनू सिंह को गिरफ्तार किया।इस दौरान पुलिस ने उसके पास से 30 पुड़िया ब्राउन शुगर भी बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। वहीं पूछताछ में उसने पुलिस को अपने अन्य दो साथियों का नाम भी बताया था। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आकाश कुमार पांडे और देवाशीष नायक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।





