प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले के बगोदर प्रखण्ड अंतर्गत बगोदर स्टेडियम में आंगनबाड़ी सहायिका संघ बगोदर इकाई की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गीता कुमारी एवं संचालन कोषाध्यक्ष रीता देवी के द्वारा किया गया। विभिन्न मुद्दों को लेकर यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में बढ़ती महंगाई को देखते हुए मानदेय बढ़ोतरी एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।वहीं मौके पर उपस्थित भाजपा नेता माथुर प्रसाद सहायिका संघ की विभिन्न समस्याओं से रूबरू हुए। जिसे लेकर उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं को लेकर जल्द ही विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। वही भाजपा नेता मथुरा प्रसाद ने कहा कि महंगाई को देखते हुए जिस तरह आंगनबाड़ी सहायिका दीदी अल्प मानदेय में अपना जीवन यापन कर रहे हैं वह सम्माननीय है, उन्हें सम्मानजनक मानदेय मिलना चाहिए। वहीं मौके पर आंगनबाड़ी सहायिका संघ की सचिव शीला देवी, अनीता शर्मा, पुष्पा देवी, शकुंतला देवी, विजय शांति देवी, मालती देवी, रजिया खातून, विनोद महतो सहित कई अन्य उपस्थित थे।