प्रतिनिधि,जमशेदपुर। रक्तदान अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन बुधवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया गया। जिसमें 26 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। यह कैंप इस साल का 12वां और स्टील सिटी शाखा का 74वां कैंप था।इसमें 2 लोगों ने पहली बार रक्तदान कर अपने अनुभव को साझा किया। सभी रक्तदाताओं को सम्मानित करने के साथ ही लगातार रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष सार्थक अग्रवाल, सचिव निलय अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक पंकज मूनका, अखिल सिंघानिया आदि का योगदान रहा।





