प्रतिनिधि,पतरातू। पतरातू रसदा स्थित इंटरनेशनल मार्शल आर्ट्स कराटे ट्रेनिंग सेंटर में धनबाद के प्रसिद्ध मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षक एसएन टीली के निधन का समाचार मिलते ही उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य प्रशिक्षक विकास पाठक के नेतृत्व में उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। टाइगर इंडो कान मार्शल आर्ट के संस्थापक धनबाद के मार्शल आर्ट के प्रसिद्ध प्रशिक्षक सूर्य नारायण गुप्ता उर्स एसएन टीली उम्र 65 का निधन विगत 14 अप्रैल को दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे। सूचना मिलते ही पूरे झारखंड में खेल प्रेमियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। वे पतरातू इंटरनेशनल मार्शल आर्ट्स सेंटर में भी वे ट्रेनिंग देने कई बार आ चुके थे। उनके नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में 145 रिकॉर्ड दर्ज हैं।