पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गढ़वा।सोमवार को गढ़वा जिले के प्रखंड श्री बंशीधर नगर स्थित गोसाईं बाग मैदान से मुख्यमंत्री मंइईयां सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया गया,जिसमें महिला, बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग मंत्री बेबी देवी समेत मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर,मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और विधायक कल्पना मूर्मु सोरेन भी कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के बारे में सभा में उपस्थित सभी आमजनों को बताया।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान यात्रा का शुभारंभ गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर प्रखंड से होते हुए सभा का आयोजन क्रमशः प्रखंड रमना और मेराल में भी की जाएगी। साथ ही सदर प्रखंड गढ़वा में रात्रि चौपाल का भी आयोजन कराया जाएगा।
प्रखंड श्री बंशीधर नगर के गोसाईं बाग में आयोजित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान यात्रा के शुभारंभ के मौके पर पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा, ताहिर अंसारी, दीपक प्रताप देव, जिला परिषद अध्यक्ष शांती देवी, उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।





